अमृत महल गाय की संपूर्ण जानकारी पढ़ें

featured-image

आज भी हमारे देश में 80 प्रतिशत किसान एक छोटी सी भूमि के टुकड़े पर ही खेती करते हैं। इन किसानों के लिए खेत को जोतना एक चुनौती बन जाती है। क्योंकि यह महंगे उपकरण नहीं ले सकते। ऐसे किसानों को अमृत महल गाय और बैल को पालना चाहिए। आपको बता दे कि अमृत महल एक देसी नस्ल की गाय है जिसका इतिहास कर्नाटक और मैसूर से जुड़ा हुआ है। यह गाय अपनी सहनशक्ति के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल की गाय व बैल का उपयोग लंबे समय से खेत जोतने, सामान को लाने और ले जाने के लिए होता आ रहा है।

किसानों के दूध की निजी जरूरत के साथ – साथ यह गाय उनके काफी काम आ सकती है। आज हम अपने इस लेख में आपको अमृत महल गाय से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देंगे। अगर आपको भी अमृत महल से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इसके अलावा अगर आप अमृत महल को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो वह भी आप हमारी Animall App के जरिए कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: गाय भैंस का दूध बढ़ाने का घरेलू नुस्खा

अमृत महल की पहचान कैसे करें 


Source – Wikipedia

अमृत महल को बेथ चावड़ी के नाम से भी जाना जाता है। अमृत महल गाय अपने ही करीबी नस्ल हल्लीकर, हगलवाड़ी और चित्रदुर्ग नस्ल के जरिए उत्पन्न हुई हैं। अमृत महल गाय का माथा उभरा हुआ होता है। वहीं इनका शरीर बेहद सुडौल होता है और कमर के ऊपर की ओर का हिस्सा ऊंट की तरह उठा हुआ होता होता है। इनके सींग बेहद नोकिले और पीछे की तरफ बिल्कुल सीधे होते हैं। वहीं अमृत महल के कान बाहर की ओर सीधे होते हैं। यह सफेद – काले और स्लेटी रंग की होती हैं। ज्ञात हो कि अमृत महल गाय का वजन 350 किलो होता है। वहीं अमृत महल बैल का वजन 500 किलो तक होता है। 

 

अमृत महल के दूध की विशेषताएं

अमृत महल एक ऐसी गाय है जिसका उपयोग आमतौर पर खेत जोतने और सामान को ढोने के लिए किया जाता है। लेकिन यह गाय किसानों की दूध की निजी जरूरत को पूरा कर सकती है। कुछ आंकड़ों की मानें तो यह रोजाना 5 लीटर दूध भी दे सकती है। वहीं आपको बता दें कि अमृत महल बैल अपनी फुर्ती, सहनशीलता और गति के लिए जाने जाते हैं।  

ये भी पढ़ें: Private: अच्छी दूधारू गौवंश को कैसे पहचाने|| दूधारू गौवंश के- थन, लेवटी और दूध की नस – कैसी होनी चाहिए।

अमृत महल गाय की देखरेख कैसे करें 

अमृत महल गाय और बैल की देखरेख करना बेहद आसान है। इसे रखने में अधिक घम की आवश्यकता नहीं होती। इसे रखने के लिए एक शेड की आवश्यकता पड़ सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि शेड में हवा की आवाजाही बाधित न हो। इसके अलावा बारिश के दौरान शेड में पानी न जाए इस बात का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए। गाय को समय – समय पर चारा और पीने के लिए साफ पानी देना भी जरूरी है। अगर इस तरह से गाय और बैल की देखभाल की जाए तो वह लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं। 

अमृत महल गाय को लगावाए जाने वाले टीके 

अमृत महल एक बेहद फुर्तिली गाय है और इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लेकिन इस नस्ल की गाय को भी कई रोग हो सकते हैं। इसलिए अमृत गाय के बछड़ी को पैदा होने के 6 महीने के पश्चात ब्रुसेला का टीका लगाया जाता है। इसके अलावा गाय को कुछ सामान्य बीमारियों से बचाने के लिए मुंह खुर और गलघोटू का टीका लगवाएं। साथ ही पशुओं की सेहत को बनाए रखने के लिए डॉक्टर से समय – समय पर बात करते रहें। 

 

अमृत महल गाय को होने वाले रोग और उपचार


Source – Wikipedia 

अमृत गाय को टीके लगवाने के अलावा उनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर गाय का ध्यान सही तरह से न रखा जाए तो इन्हें कई भयंकर बीमारियां हो सकती हैं, जो कुछ इस प्रकार है। 

ये भी पढ़ें: अच्छे दुधारू भैंसों की पहचान कैसे करें।

क्या है थनैला बीमारी और उसका उपचार 

थनैला रोग गाय के थन पर होता है। आमतौर पर यह रोग दुधारू गाय को ही होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि अमृत महल गाय को थनैला रोग नहीं हो सकता।  इस रोग के दौरान गाय के थन में सूजन आ जाती है और थन मोटे एवं बड़े हो जाते हैं। गाय को इनमें भयंकर दर्द होता है और दूध निकालने के दौरान खून भी निकलने लगता है। जिसकी वजह से कई बार गाय खाना पीना तक छोड़ देती है। 

थनैला की समस्या का इलाज – थनैला रोग के उपचार कराने के लिए इसके लक्षणों की पहचान शुरुआत में ही करनी जरूरी है। अगर इसकी पहचान शुरुआत में नहीं की जाए तो थनैला का उपचार नहीं किया जा सकता। वहीं अगर थनैला रोग की स्थिति गंभीर होने पर गाय के थन भी काटने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कब साइलेज बन जाता है पशु की उत्पादकता का दुश्मन। Silage

तिल्ली रोग और इसका होने वाला उपचार 

तिल्ली रोग एक ऐसा रोग है जो केवल लापरवाही का नतीजा है। अगर किसान या पशुपालक गाय को दूषित पानी और दूषित आहार देते हैं तो इसकी वजह से यह रोग हो जाता है। इस रोग की वजह से पशु के शरीर के अलग – अलग हिस्सों से रक्त का रिसाव होने लगता है। वहीं इस रोग में तेज बुखार के लक्षण भी देखे जा सकते हैं। यही नहीं कई बार गाय का शरीर पूरी तरह से अकड़ जाता है और सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है।  

तिल्ली रोग की उपचार प्रक्रिया- अगर पशु को तिल्ली रोग हो गया है तो बता दें कि इसका कोई ठोस इलाज नहीं है। वहीं यह रोग होने पर सबसे पहले रोगी गाय को दूसरी गाय से अलग बांध देना चाहिए। वहीं पशु की मौत होने पर उसे स्वस्थ पशुओं से दूर एक गहरे गड्ढे में दबा देना चाहिए। इसके अलावा पशु को इस रोग से बचाए रखने के लिए शुद्ध भोजन और पानी देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ऐसा अनाज पशुओं के लिए बन सकता है जहर

ब्लैक क्वार्टर बीमारी एवं इसका इलाज 

आप शायद जानते न हों कि ब्लैक क्वार्टर एक जीवाणु होता है, जो पशुधन को प्रभावित करता है। इस रोग का खतरा उन गायों को अधिक होता है जो खुले आसमान में बारिश के नीचे रहती हैं। दरअसल यह जीवाणु बारिश के दौरान मिट्टी में पैदा होता है। इस जीवाणु की चपेट अक्सर वही पशु आते हैं जिनकी आयु 2 साल से कम या 2 साल हो। इस रोग के लक्षण गाय पर बुखार के रूप में भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कई बार गाय को सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। 

ब्लैक क्वार्टर का ठोस उपचार – यह गाय को होने वाली उन बीमारियों में से एक है। जिसका उपचार केवल तभी संभव है, जब रोग का पता शुरुआत में चल जाए। रोग की जानकारी शुरुआत में होने के बाद डॉक्टर के द्वारा पैनसीलिन टीका दिया जाता है। वहीं कई बार घाव होने पर ड्रेसिंग करने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। 

 

गाय को होने वाले अन्य रोग 

  1. बदहजमी- गाय को यह रोग आमतौर पर तब होता है, जब उन्हें आहार में भारी चीज दी गई है। इस रोग से बचाए रखने के लिए पशु को हल्का चारा देना चाहिए।
  2. कब्ज – कब्ज की समस्या में गाय को मल त्यागने में खासी दिक्कत होती है। अगर पशु को यह समस्या हो जाए तो उसे अलसी के 500 एमएल तेल को चारे के साथ मिलाकर दे। इसके अलावा कोशिश करें कि पशु को पीने के लिए अधिक पानी दें।
  3. सर्रा रोग – यह एक खतरनाक रोग है जिसके लक्षण बुखार के रूप में देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस स्थिति के दौरान अधिक पेशाब आने लगता है और भूख भी अधिक लगने लगती है। साथ ही कई बार मुंह से लार भी गिरने लगती है। रोग के इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। 

ये भी पढ़ें: जानिए मानसून में पशु को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं

Animall ऐप पर कैसे खरीदें गाय:

क्या आप गाय भैंस या अन्य दूध देने वाला पशु खरीदना चाहते हैं तो आप ऐसा Animall ऐप के जरिए कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक को चुनें। Click Here

          

  1. ऐप डाउनलोड हो जाए तो अपना मोबाइल नंबर डालें।
     
  2. अब आपको जिस भाषा की समझ है, उसे चुनें।
     
  3. अब ऐप इस्तेमाल की जा सकती है। यहां से आप अपना पशु बेच सकते हैं और कोई पशु खरीद भी सकते हैं।
  4. अगर आप गाय खरीदना चाहते हैं, तो आप गाय के विकल्प का चुनाव करें।
     
  5. अब आपके सामने वह गाय दिखाई देंगी जो आप खरीद सकते हैं। 
  6. यहां  आपको पशु  से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दिख जाएगी, जैसे दूध की क्षमता, ब्यात, नस्ल आदि। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से पशु की सूची हासिल कर सकेंगे।
  7. आपके सामने मौजूद सूची के आधार पर गाय चुन सकते हैं । इसके अलावा गाय के मालिक से भी सीधा बात कर सकते हैं।
     
  8. आपको जो भी गाय खरीदना चाहते हैं। उसके मालिक से सीधा फोन पर बात कर सकते हैं। साथ ही आप मोल भाव भी कर सकते हैं।

ऐप पर कैसे बेचें पशु

  1. अपना पशु बेचने के लिए ऐप के नीचे क्लिक करना होगा। सहायता के लिए आप नीचे दिए गए तस्वीर से समझते हैं।
     
  2. इसके बाद आपको पशु से जुड़ी जानकारी देनी होगी जैसे ब्यात, नस्ल, कीमत, दूध देने की क्षमता, गाय की फोटो आदि।
     
  3. इस तरह से आपकी गाय Animall App पर लिस्ट हो जाएगी।, अब जो भी खरीदार आपकी गाय लेना चाहता है। वह आप से फोन के माध्यम से बात कर लेगा।

    ये भी पढ़ें: एचएफ गाय पर होने वाला खर्च और कमाई की संपूर्ण जानकारी